अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

12-13 मई को होगी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर होगा मंथन

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक राजधानी रायपुर में 12 और 13 मई को आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसकी जानकारी वन मंत्री केदार कश्यप ने दी है।

तय होगी आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा

वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि इस बैठक में संगठन के मंडल जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की जाएगी। वहीं उन्होंने आगे बताया कि पार्टी इसमें एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित करेगी, जिसमें बंगाल, असम चुनाव में भाजपा की जीत पर मतदाताओं के साथ पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया जाएगा।

See also  IED ब्लास्ट में CRPF जवान की हालत नाजुक