अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

हाई-प्रोफाइल कॉम्प्लेक्स में लापरवाही! IAS की पत्नी लिफ्ट में फंसी, सुरक्षा जांच की मांग

 अनादि न्यूज़ डॉट कॉम रायपुर . राजधानी के कमर्शियल बिल्डिंग्स में लगे लिफ्ट में सुरक्षा के इंतेजाम पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. करेंसी टॉवर की लिफ्ट में आईएएस ऋचा शर्मा के फंसने के बाद अब गुरुवार को फाफाडीह स्थित पिथालिया में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी लिफ्ट में फंस गई. मौके पर हड़कंप मच गया. घटना लगभग सुबह 8 बजे के करीब की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी सुबह पिथालिया कॉम्प्लेक्स स्थित जिम में लिफ्ट से जा रही थी. इस बीच अचानक लिफ्ट खराब हो गई. बताया जा रहा है कि लिफ्ट में फंसे रहने से वे घबरा गईं. इसके बाद परिवार और निगम अफसरों को सूचना मिली.

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को मिली थी और तत्काल जोन क्रमांक-2 की टीम मौके पर भेजी गई. वहीं मुख्य विद्युत निरीक्षक सुरेश कुमार नेताम का कहना है कि आईएएस की पत्नी के फंसने की घटना की जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन ऐसी कोई घटना हुई तो विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर संबंधित कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट के संचालन व सुरक्षा मानकों की जांच करने के निर्देश दिए जाएंगे.

बता दें कि बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट में तकनीकी खराबी की लगातार मामले सामने आ रहे हैं. 20 अप्रैल को रायपुर में करेंसी टॉवर की लिफ्ट में सीनियर आईएएस ऋचा शर्मा फंस गई थी. लिफ्ट के अंदर न पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की व्यवस्था. कोई इमरजेंसी अलार्म या हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध नहीं था, जिससे तत्काल मदद नहीं मिल सकी. लगभग 20 मिनट तक आईएएस लिफ्ट में ही फंसी रहीं थी.

See also  रायपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा सुधार, डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल को मिलेगा नया स्वरूप