अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

गुम मोबाइल मिले वापस: खास अभियान से 141 लोगों को मिली राहत

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम दंतेवाड़ा। ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस ने आम जनता के गुम हुए मोबाइल और संपत्ति को वापस लौटाया है। इस विशेष अभियान के जरिए कुल 141 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए, जिनकी अनुमानित कीमत 31 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार वर्मन और साइबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से न सिर्फ जिले बल्कि उत्तरप्रदेश और आसपास के जिलों जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर व कोंडागांव से भी गुम मोबाइल बरामद किए।

साइबर हेल्पलाइन और शिकायत सुविधा

दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए सायबर हेल्पलाइन नंबर 9479151665 जारी किया है। इसके अलावा भारत सरकार की हेल्पलाइन 1930 और ईमेल cybercrime@gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने “सायबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा” नाम से व्हाट्सएप सेवा भी शुरू की है, जहां लोग सीधे अपनी शिकायत भेज सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही आवेदक को व्हाट्सएप के माध्यम से एक्नॉलेजमेंट नंबर प्रदान किया जाएगा।

‘सायबर संगवारी दंतेवाड़ा’ से जागरूकता

सायबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने “सायबर संगवारी दंतेवाड़ा” नामक व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया है, जिसमें रोजाना साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या बैंक/सोशल मीडिया गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन पर दें। सुरक्षा ही सावधानी है और सावधानी ही साइबर अपराध से बचाव है, इसी संदेश के साथ पुलिस लगातार जागरूकता फैलाने में जुटी है।

See also  पेंटर की सड़क हादसे में मौत