अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद हलचल तेज

इधर ईरानी मीडिया ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की ओर सामान ले जा रही दो नागरिक नौकाओं को निशाना बनाया है। ईरान ने कहा कि ये आईआरजीसी की स्पीडबोट्स नहीं बल्कि आम मालवाहक नौकाएं थीं, जिनमें सवार 5 नागरिकों की मौत हो गई है।

बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच गतिरोध कायम है। अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी कर रखी है। इसके कारण ईरान का कोई भी जहाज बाहर नहीं निकल पा रहा है। इसका असर ईरान की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। वहीं अमेरिका ने होर्मुज के आसपास प्रोजेक्ट फ्रीडम पहल शुरू किया। इसके तहत होर्मुज में फंसे विदेशी जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने का वायदा किया गया है। स्थिति उस समय अत्यधिक खराब हो गई, जब ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरिया केजहाज पर हमला कर दिया। इससे जहाज में आग लग गई। ट्रम्प का कहना है कि यह हमला ईरान ने किया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

See also  पीएम मोदी प्रवासी भारतीय दिवस के लिए 8 जनवरी को ओडिशा जाएंगे

ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

अब अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनकी मिलिट्री ने ईरान के 7 छोटी जहाजों को डुबो दिया है। उनके मुताबिक ये होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रही थीं। हालांकि, ईरान ने इस पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास आगे दो ही रास्ते हैं। या तो ईमानदारी से समझौता करे, या फिर दोबारा हमले झेलने के लिए तैयार रहे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की गलती की तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा।

यूएई के तेल ठिकानों पर हमला

बहरीन ने आज रात नेशनल इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोमवार को बताया कि एक ईरानी ड्रोन ने फुजैराह स्थित तेल सुविधा केंद्र में आग लग गई। यह केंद्र होर्मुज स्ट्रेट को बायपास करने वाला एक महत्वपूर्ण पाइपलाइन हब है। इसके तुरंत बाद ब्रिटिश सेना ने भी अमीरात तट के पास एक मालवाहक जहाज में आग लगने की जानकारी दी। इन हमलों के बाद ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में 6 फीसदी का भारी उछाल आया है।

UAE में ईरानी हमलों में अब तक 10 लोगों की मौत

UAE ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोन को रोक लिया है।मंत्रालय के मुताबिक, इनमें 12 बैलिस्टिक मिसाइल, 3 क्रूज मिसाइल और 4 ड्रोन शामिल थे। सोमवार को इस कार्रवाई के दौरान 3 लोग घायल हुए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अब तक UAE की रक्षा प्रणाली 549 बैलिस्टिक मिसाइल, 29 क्रूज मिसाइल और 2,260 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर चुकी है। कुल घायलों की संख्या बढ़कर 227 हो गई है, जिनमें कई देशों के नागरिक शामिल हैं, भारत के लोग भी इनमें हैं। यूएई का कहना है कि अब तक ईरानी हमलों में उसके 3 सैनिक मारे गए हैं। इनमें एक मोरक्को का नागरिक भी था, जो सेना के साथ अनुबंध पर काम कर रहा था। इसके अलावा कुल 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भारत, मिस्र और फलस्तीन के नागरिक शामिल हैं।

See also  राष्ट्रपति मुर्मू 17 से 21दिसम्बर तक आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का दौरा करेंगे

ईरान के विदेश मंत्री ने हमलों से किया इनकार

हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इन हमलों में हाथ होने से इनकार करते हुए कहा कि अमेरिका और यूएई को इस ‘दलदल’ में वापस आने से बचना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सियासी संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है और इसे सिर्फ कूटनीति से सुलझाया जा सकता है।