अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

कांग्रेस पर CM साय का कटाक्ष: ‘बोरे-बासी हमारा रोज का भोजन, दिवस क्यों?’

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , रायपुर। कांग्रेस के आज बोरे-बासी दिवस मनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बोरे-बासी दिवस मनाने का जरूरत ही नहीं है. गांव में तो लोग रोज बोरे-बासी खाते हैं. ऐसा करके ये लोग खुद को ज्यादा छत्तीसगढ़िया दिखाने की कोशिश करते हैं.

प्रदेश में आज से साय सरकार का सुशासन तिहार शुरू हो गया है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जाएगा. इस दौरान जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे. हम स्वयं और जनप्रतिनिधि शिविर में शामिल होंगे.

See also  CG Administrative Surgery : IAS मनोज पिंगुआ माशिमं अध्यक्ष, 4 IAS का हुआ ट्रांसफर सहायक कलेक्टर्स हटाए गए