अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ हादसा

खाई में गिरी बस, 3 बारातियों की मौत

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बलरामपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी की हालात स्थिर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जिले के चांदो थाना क्षेत्र का है। शंकरगढ़ के रहने वाले एक श्खस की बारात झारखंड जा रही थी। इसी दौरान उनकी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस से 50 से ज्यादा बाराती सवार थे।

 

See also  BREAKING: भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर छापा, Enforcement Directorate की टीम पहुंची; Bharatmala Project से जुड़ा मामला