अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

गुजरात के साबरकांठा में तेज रफ्तार लग्जरी बस का कहर: NH पर हादसा, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। राजमार्ग पर बुधवार को एक निजी बस द्वारा एक कार को टक्कर मार दिए जाने से सात महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए गंभोई और हिम्मतनगर सिविल में शिफ्ट किया गया. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं कई लोगों के अपने परिवार वालों को खोने से माहौल गमगीन हो गया.

गुजरात के साबरकांठा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों में कोहराम मचा दिया है। प्राइवेट बस और कार की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हिम्मतनगर के पास जसवंतगढ़ पाटिया के पास मौत की चीखें गूंज उठीं। नेशनल हाईवे एक प्राइवेट बस और कार की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा शामलाजी से हिम्मतनगर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर हुआ। तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने आगे चल रही कार को पीछे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और 8 यात्रियों की जान चली गई।

मरने वालों में यात्रियों महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं- नायक अंजू बेन (45)भोई नीता बेन (36)नायक मीनाक्षी बेन (50)पटेल कामिनी बेन (56)नायक कंचन बेन (60)प्रजापति नीता बेन (55)गोस्वामी रेखा बेन (60)रावल अनिल कुमार (ड्राइवर) (25)

See also  अमेरिका अब अंतरिक्ष से सैन्य संचालन की तैयारियों में है और यह नाटक से कम नहीं : पुतिन

हादसे के बाद स्थानीय लोग और पैदल चलने वाले लोग मदद के लिए दौड़े। एक्सीडेंट में घायल लोगों को तुरंत 108 एम्बुलेंस से हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की खबर मिलते ही गंभोई पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाकर एक्सीडेंट का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ए. के. पटेल ने बताया कि कार अरावली जिले के मोडासा से महिलाओं को ले जा रही थी तभी जिले में शामलाजी को हिम्मतनगर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. पुलिस के मुताबिक, मृत महिलाएं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए काम करने वाली ‘कैटरिंग टीम’’ का हिस्सा थीं, जो पड़ोसी अरावली जिले के मोडासा से हिम्मतनगर के हुंज गांव में एक समारोह में शामिल होने जा रही थीं.