अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

नाइजीरिया के पारंपरिक फेस्टिवल में महिलाओं से हिंसा और यौन उत्पीड़न के आरोप, सुरक्षा पर सवाल

फर्टिलिटी उत्सव के दौरान पुरुषों के समूहों ने सड़कों पर महिलाओं का पीछा किया और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। जिसने मानवता को शर्मसार कर के रख दिया है.

नाइजीरिया से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर के रख दिया है. नाइजीरिया के डेल्टा राज्य में एक परंपरागत त्योहार के दौरान महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई. यहां फर्टिलिटी फेस्टिवल (प्रजनन उत्सव) के दौरान सावर्जनिक रूप से महिलाओं का बलात्कार किया गया. घटना के बाद लोगों ने इसे ‘रेप फेस्टिवल’ नाम दिया है. इस घटना ने दुनिया भर में आक्रोश फैला दिया है.

दरअसल, नाइजीरिया में एक पारंपरिक फेस्टिवल चल रहा था, जिसको फर्टिलिटी फेस्टिवल (प्रजनन उत्सव) के नाम से जानते हैं. इसी दौरान पुरुषों के ग्रुप ने सड़कों पर महिलाओं का पीछा किया और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद इस त्योहार का पूरा माहौल ही बदल गया.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी साल मार्च के महीने में अलुए-डो नाम का त्योहार मनाया जा रहा था. इसको प्रजनन और आशीर्वाद के लिए मनाया जाता है हालांकि, इस त्योहार में ऐसा कुछ हुआ, जिसने पल भर में सबकुछ बदल दिया. आरोप लगाया गया कि पुरुषों ने सड़कों पर महिलाओं को दौड़ाया, उनके कपड़े फाड़े और नंगा करके यौन उत्पीड़न किया. इनमें से कुछ पीड़ित विश्वविद्याल की छात्राएं हैं और कुछ महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

See also  पीएम मोदी, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, भाजपा अध्यक्ष और NDA के सभी सांसद संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए

इस पूरे मामले में डेल्टा पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है.इसमें से एक स्थानीय कम्युनीटि लीडर और चार युवक शामिल हैं. पुलिस कमिश्नरेट ने इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि सभी आरोपियों को सीआईडी के हवाले किया है और जांच सीआईडी को ही सौंप दी गई है.

खबरों के मुताबिक, यह घटना मार्च महीने में नाइजीरिया के डेल्टा राज्य में ‘अलुए-डो’ उत्सव के दौरान हुई थी। यह उत्सव प्रजनन क्षमता से जुड़ा है और इसे ओरामुडू समुदाय मनाता है। फ्रांस24 की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्सव का माहौल तब बिगड़ गया जब सार्वजनिक जगहों पर पुरुषों ने महिलाओं का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए और जबरदस्ती उतार दिए गए, जिसके बाद सार्वजनिक रूप से उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।