अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

नीतीश को मणिपुर में बड़ा झटका, छह में से पांच JDU विधायक भाजपा में हुए शामिल

इंफाल, 3 सितंबर (एएनआई): मणिपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) के छह से पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। मणिपुर विधानसभा सचिवालय के एक बयान के अनुसार, जनता दल (यूनाइटेड) के पांच विधायकों का शुक्रवार को सत्तारूढ़ दल भाजपा में विलय हो गया है। नौ साल में दूसरी बार पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने के हफ्तों बाद ये राजनीतिक हलचल हुई है।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत जेडीयू के पांच विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। मणिपुर विधानसभा सचिव के मेघजीत सिंह के हस्ताक्षर वाले बयान में कहा गया है कि अध्यक्ष ने जेडीयू के पांच विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है। चूंकि पक्ष बदलने वाले विधायकों की संख्या कुल के दो तिहाई से अधिक थी, इसलिए उनका स्विच वैध माना जाएगा।

बता दें कि एलएम खौटे और अरुणकुमार ने पहले भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग की थी, लेकिन पार्टी द्वारा ठुकराए जाने के बाद वह जदयू में शामिल हो गए थे। भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 32 सीटों का बहुमत हासिल किया, जिसके परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे। वहीं विधानसभा चुनाव में जदयू ने 38 सीटों में से छह पर जीत हासिल की थी।

जेडीयू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए एक बड़ा झटका है, जो 2024 के आम चुनावों के लिए राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा रख रहे हैं।

See also  Ujjain : PM Narendra modi की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, संबोधन की खास बातें