अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

उत्तर प्रदेश

पुलिस का छापा: मोहर्रम से पहले हकीम के घर से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां मिलीं

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हकीम सलाहुद्दीन के घर से हथियारों का जखीरा मिला है। मोहर्रम से एक दिन पहले असलहों और कारतूसों के मिलने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए है। जिसके बाद से एटीएस की टीम वहां पर एक्टिव हो चुकी है। सलाहुद्दीन के घर से 300 अत्याधुनिक हथियार, बारासिंघे की खाल और 50 बोरी ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया है। इतनी संख्या में ये अवैध और आपत्तिजनक समान मिलने से पुलिस भी सकते में आ गई। जिसके बाद रहीमाबाद स्थित सलाहुद्दीन के घर पर और गांव में रहीमाबाद, मलिहाबाद और माल थाने की फ़ोर्स को तैनात कर छानबीन करवाई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर छापेमारी

एडीसीपी जितेंद्र दुबे से मिली जानकारी के अनुसार सूचना को आधार बनाकर जब सलाहुद्दीन के घर पर छापेमारी किया गया तो माउजर, प्रतिबंधित 9 एमएम पिस्टल और कई अन्य अत्याधुनिक हथियारों के साथ 50 बोरी ज़िंदा कारतूस मिले है। छापेमारी के दौरान ही सलाहुद्दीन उसकी पत्नी और उसकी बेटी के साथ ओवैस नाम का एक शख्स पुलिस को बरामद हुए। जिनसे पूछताछ जारी है।रहीमाबाद थाने से 100 मीटर की दूरी पर असलहों की फैक्ट्री चल रही थी। जिसकी भनक पुलिस को नहीं लगी। आपको बता दें कि सलाहुद्दीन पेशे से हकीम है और उसकी बीवी अध्यापिका है। इसके साथ ही उसकी दो बेटियां है। जिनमे से एक नॉर्वे में रहती है जबकि दूसरी बेटी बीटेक कर रही है।

See also  ‘CM का भाषण उबाऊ प्रवचन’: Indian National Congress और Samajwadi Party ने Yogi Adityanath सरकार को घेरा, महिला सशक्तिकरण पर उठाए सवाल