अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

बंगाल में बड़ा बदलाव! शुभेंदु अधिकारी बनेंगे नए मुख्यमंत्री, रूपा गांगुली को मिल सकती है महिला डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी; अमित शाह आज शाम कर सकते हैं बड़ा ऐलान

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा सकती है. सूत्रों के अनुसार सीएम पद के साथ साथ पार्टी दो डिप्टी सीएम वाले फॉर्मूले पर काम कर रही है. दो डिप्टी सीएम में एक महिला उप मुख्यमंत्री होंगी. इस पद के लिए रूपा गांगुली का नाम सबसे आगे है. वहीं दूसरा उपमुख्यमंत्री पुरुष होगा जोकि उत्तर बंगाल का हिस्सा दार्जलिंग से चुना जा सकता है. इसके अलावा मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी का नाम लगभग तय माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि, गृह मंत्रालय वे अपने पास रख सकते हैं. अमित शाह शाम पांच बजे तक इन नामों का ऐलान कर सकते हैं.

थोड़ी देर में विधायक दल की बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे, जहां वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक अहम बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में पार्टी के विधायी नेता का चुनाव किया जाएगा. अमित शाह के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस बैठक में शामिल होंगे. विधायी बैठक शाम करीब 4 बजे होने की संभावना है. यह घटनाक्रम राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद उसे भंग किए जाने के एक दिन बाद सामने आया है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने 7 मई को राज्य विधानसभा को भंग कर दिया है. कोलकाता गजट में जारी आधिकारिक अधिसूचना का हवाला देते हुए बताया गया है कि विधानसभा को भंग करने का यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद उठाया गया है.

See also  ऑपरेशन सिंदूर: जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का परिवार खत्म

9 मई को शपथ ग्रहण समारोह

कल यानी 9 मई को बंगाल शपथ ग्रहण समारोह होगा। बीजेपी ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी की है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे. साथ ही, 20 राज्यों के सीएम भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं.