अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ दिल्ली देश प्रदेश प्रशासन राजनीति

बृजमोहन अग्रवाल ने BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से की मुलाकात

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की उम्मीद जताई। बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक से मुलाकात की। उन्होंने संदीप पाठक को नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संदीप पाठक का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के से भी सौजन्य भेंट की। उन्होंने दीपक म्हस्के को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पार्टी की विचारधारा और जनसंपर्क का एक अहम माध्यम बन चुके हैं। ऐसे में दीपक म्हस्के के नेतृत्व में भाजपा का डिजिटल और सोशल मीडिया तंत्र और अधिक प्रभावी एवं मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपक म्हस्के अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के संदेश को देशभर में व्यापक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन में हाल ही में कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में संदीप पाठक और दीपक म्हस्के को मिली नई जिम्मेदारियों को पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में अहम माना जा रहा है। बृजमोहन अग्रवाल की इन मुलाकातों को संगठनात्मक संवाद और पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने दोनों नेताओं के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

See also  Pariksha Pe Charcha 2023 : पीएम मोदी ने छात्रों को दिया मंत्र, बोले- नकल से नहीं बन सकती जिंदगी