भाजपा रायपुर ने किया कलश वंदन समरसता संकल्प अभियान समारोह
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। आज एकात्म परिसर जिला कार्यालय रायपुर में जिलाध्यक्ष ठाकुर ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष को सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के रूप में आज समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन कार्यक्रम किया गया। जिसमें भाजपा के 20 मंडलों में यह कलश वितरण किया गया।

भाजपा द्वारा “संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान” का देशव्यापी आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से किया गया। भाजपा का प्रयास है कि संत रविदास जी के इन महान विचारों को केवल समारोहों तक सीमित न रखते हुए घर-घर और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाए।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने बताया
भाजपा ने 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशव्यापी “संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान” चलाने की घोषणा की है। इसका मुख्य संदेश सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारा और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है।
संत रविदास जी को सिर्फ किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते है उनके समता, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज में फैलाना जाति और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट और समरस समाज के निर्माण का संकल्प करना | युवा पीढ़ी को संत रविदास जी के जीवन और विचारों से जोड़ना।

इस कार्यक्रम में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा एवं रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू जी ने भी कार्यकर्ताओं को संत रवि दास जी के जीवन चरित्र के बारे में विस्तृत रूप से सभी को बताया |
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, निगम मंडल के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अमरजीत छाबड़ा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नन्दकुमार साहू, किशोर महानंद, अशोक पांडे, सीमा साहू, महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक सत्यम दूबा, नवीन शर्मा, अकबर अली, तुषार चोपड़ा, अर्चना हुकरे, श्रद्धा मिश्रा, रोहित द्विवेदी, पन्ना दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, अनीता देवांगन, कृतिका जैन, अखिलेश कश्यप, ओमप्रकाश साहू, अर्पित सूर्यवंशी, रजियंत ध्रुव, जीशान सिद्दीकी, सहित भाजपा के 20 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे





