सरयू पारीण ब्राह्मण सभा का प्रतिनिधि मंडल मिला छत्तीसगढ़ के नीति आयोग उपाध्यक्ष से
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। नई राजधानी स्थित नीति आयोग छत्तीसगढ़ के भवन में सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के संरक्षक मान श्री गणेश शंकर मिश्रा IAS उपाध्यक्ष (मंत्री दर्जा)नीति आयोग छत्तीसगढ़ से समाज के प्रमुख लोगों ने भेंट की।इस अवसर पर अनेक सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ आने वाले समय में होने वाले आयोजनों पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
सौजन्य भेंट

इस अवसर पर श्री जी एस मिश्रा ने समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला एवं वरिष्ठ सदस्य अवध बिहारी दुबे पूर्व संचालक शिक्षा का शाल श्रीफल से कार्यालय आने पर सम्मान किया। समाज के युवा सदस्य मयंक अवस्थी को कराटे प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर मेडल पहना प्रणाम पत्र दे उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
सौजन्य भेंट

उन्होंने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि समाज के हर सदस्य के लिए मैं हमेशा उपलब्ध हूं, जब जहां मेरी आवश्यकता होगी मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगा।प्रतिनिधि मंडल में सर्व श्री डॉ सुरेश शुक्ला अध्यक्ष, वी के मिश्रा महासचिव राजेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष , बैजनाथ मिश्रा प्रदेश संयोजक युवा मंडल,अवध बिहारी दुबे वरिष्ठ सदस्य, सत्यनारायण शर्मा, शिव कुमार मिश्रा, संगम त्रिपाठी, विमलेंद्र तिवारी, प्रवीण चौबे, भागवत तिवारी दिनेश शुक्ला,अंकुश शुक्ला,अरुण मिश्रा,शिवम त्रिपाठी,हर्ष मिश्रा,आलोक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा ,अरविंद शुक्ला,विश्वनाथ तिवारी,नागेन्द्र तिवारी ,अमित द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
सौजन्य भेंट





