अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

दिल्ली

Fuel Price Hike: CNG के बाद पेट्रोल-डीजल भी महंगे, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम

 अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,  दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में CNG की कीमत 81 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। अब दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये हो गई है, जबकि इससे पहले यह 80.09 रुपये प्रति किलो थी। खास बात यह है कि बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं।

9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले यह 80.09 रुपये प्रति किलो थी। बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को कंपनी ने सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी। वहीं, 17 मई को भी दाम में 1 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया था।

पेट्रोल के दाम 87 पैसे, डीजल 91 पैसे लीटर और बढ़े

CNG की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम भी फिर बढ़ा दिए गए हैं। शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की। पिछले 10 दिनों से भी कम समय में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले भी तेल कंपनियां दो बार कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इधर, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब सीएनजी 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले 15 मई को 2 रुपये और 17 मई को 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

See also  दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल पर FIR, रिश्वतखोरी मामले में बड़ा एक्शन

शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया। पिछले 10 दिनों से भी कम समय में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतों में तेजी आई है। इसका असर अब घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने बढ़ी हुई लागत का बोझ धीरे-धीरे उपभोक्ताओं पर डालना शुरू कर दिया है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को दोनों ईंधनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। अब ताजा बढ़ोतरी के बाद कुल मिलाकर पेट्रोल और डीजल लगभग 5 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं।