अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

जबलपुर में पुलिस की कार्रवाई: अस्पताल में दबिश देकर कांग्रेस नेता को पकड़ा

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम  पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में वन विभाग की टीम पर हमले और लूट के मामले ने अब राजनीतिक गलियारा गर्मा दिया है। धरमपुर रेंज में अवैध उत्खनन रोकने गए वनकर्मियों के साथ हाथापाई और ट्रैक्टर लूटने के आरोपों में घिरे विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और कांग्रेस नेता भरत मिलन पाण्डेय को पुलिस ने जबलपुर से हिरासत में लिया है। हालांकि वे इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रहे है।

न केवल वनकर्मियों को धमकाया, बल्कि आरोपियों के भागने में मदद

दरअसल घटना 23 अप्रैल 2026 की है, जब पिस्टा बीट में अवैध पत्थर उत्खनन की सूचना पर वनपाल महीप कुमार रावत की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। आरोप है कि पत्थर माफिया लखन लाल पाण्डेय और उसके साथियों ने टीम पर हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, मौके पर पहुंचे भरत पाण्डेय ने न केवल वनकर्मियों को धमकाया, बल्कि आरोपियों को भगाने में मदद की और टीम से मोबाइल व चाबियां छीन लीं।

जबलपुर इलाज के लिए गए थे

​गिरफ्तारी के बाद भरत पाण्डेय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि- ​FIR में शुरुआत में उनका नाम शामिल नहीं था, जिसे बाद में राजनीतिक दबाव में जोड़ा गया। ​वे जबलपुर इलाज के लिए गए थे, न कि पुलिस से बचने के लिए। ​फिलहाल, एडिशनल एसपी का कहना है कि पन्ना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  सीएम मोहन यादव बैतूल जिले में 464.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।