अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

बंगाल के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक औसत मतदान 16.23%

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, वेस्ट बंगाल के दक्षिण 24 परगना में 15 पोलिंग बूथों पर आज Repolling हो रही है। लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।  कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह से पुनर्निर्वाचन जारी है. मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है. प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं. बूथ परिसर और आसपास के इलाकों में निगरानी रखी जा रही है. मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 16.68% मतदान दर्ज किया गया है. वहीं, डायमंड हार्बर विधानसभा पर सुबह 9 बजे तक 15.83% वोटिंग हो चुकी है. इन दोनों सीटों का मिलाकर कुल औसत मतदान सुबह 9 बजे तक 16.23% दर्ज किया गया है. 

सुबह 9 बजे तक मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 16.68 प्रतिशत मतदान हो गये थे. वहीं डायमंड हार्वड में सुबह 9 बजे तक 15.83 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

पश्चिम बंगाल में सियासी पारा हाई है। दो चरणों की वोटिंग के बाद पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, तो इस बीच आज पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की मगराहाट वेस्ट और डायमंड हार्बर, इन दोनों सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है। जहां मगराहाट वेस्ट के 11 और डायमंड हार्बर के 4 पोलिंग बूथों पर आज फिर वोट डाले जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया तेजी से जारी है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया है और शुरुआती घंटों के आधिकारिक मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आ गए हैं. मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 16.68% मतदान दर्ज किया गया है. वहीं, डायमंड हार्बर विधानसभा पर भी लोग सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. यहां सुबह 9 बजे तक 15.83% वोटिंग हो चुकी है. इन दोनों सीटों का मिलाकर कुल औसत मतदान सुबह 9 बजे तक 16.23% दर्ज किया गया है.

See also  'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम आवास पर पहली कैबिनेट की बैठक जारी

चुनाव आयोग को 77 पोलिंग सेंटर्स पर री-पोल कराने की रिक्वेस्ट मिली थी। आरोप था कि कुछ बूथों पर EVM से छेड़छाड़ की गई है और कुछ जगह EVM में गड़बड़ी की शिकायत थी, जिसे लेकर इलेक्शन ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की 2 सीटों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया। इन 15 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।

पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान को लेकर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मगरहाट पश्चिम में हुए पुनर्मतदान का स्वागत किया, लेकिन साथ ही कहा कि यह प्रक्रिया और बड़े स्तर पर होनी चाहिए थी.