अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान में 21 लोगों को फांसी: UN ने मृत्युदंड पर तत्काल रोक की मांग की

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,ईरान से जुड़ी एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है. ईरान ने अब तक 21 लोगों को फांसी पर लटकाया है. साथ ही 4 हजार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों में डाल दिया है. यह कार्रवाई 28 फरवरी को हुई अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई के बाद की गई है. यूएन ने खुलासा किया है कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर शुरु हुए युद्ध के बाद से अबतक तेहरान ने 21 लोगों को फांसी दी है. वहीं 4 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है.

यूएन ने खुलासा किया है कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर शुरु हुए युद्ध के बाद से अब तक तेहरान ने 21 लोगों को फांसी दी है.

इस पूरे मामले पर UN ने खुलासा किया है कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर शुरु हुए युद्ध के बाद से अब तक तेहरान ने 21 लोगों को फांसी दी है. वहीं 4 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार है. अब तक ईरान और अमेरिका किसी भी तरह के समझौते पर नहीं पहुंचे हैं. वहीं, शांति वार्ता के लिए दूसरे दौर की बातचीत से ईरान ने इनकार कर दिया है. वहीं, अमेरिका लगातार ईरान को चेतावनी भरे लहजे में धमकी दे रहा है.

अलजजीरा के मुताबिक, यूएन ने बताया कि फरवरी के आखिर में यूएस और इजरायल के हमलों के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद से जनवरी 2026 में ईरान को हिला देने वाले विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कम से कम 9 लोगों की मौत की सजा दी गई है. वहीं, 10 अन्य लोगों को विपक्षी गुटों का कथित सदस्य होने के आरोप में और दो लोगों को जासूसी के आरोप में मौत की सजा दी गई है

See also  भारत के लिए अच्छी खबर

इसके अलावा बताया गया कि जेल में बंद लोगों के गायब होने, उन्हें यातना या क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार का शिकार बनाया है. इसमें जबर कबूलनामे भी शामिल हैं. साथ ही दिखावटी मौत की सजाएं शामिल हैं.

UN मावनाधिकार के चीफ वोल्कर तुर्क ने कहा है कि मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि आगे होने वाली सभी मौतों के सजाओं को रोकें. मृत्युदंड पर रोक लगाएं. कानूनी प्रक्रिया और निष्पक्ष सुनवाई की गारंटी सुनिश्चित करें. साथ ही मनमाने ढंग से गिरफ्तार लोगों को रिहा करें. चीन को छोड़कर ईरान हर साल किसी भी अन्य देश की तुलना में लोगों को मौत की सजा देता है.