अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ राजनीति

बृजमोहन अग्रवाल का बयान, नए नेतृत्व में पार्टी पहुंचेगी नई ऊंचाइयों पर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। छत्तीसगढ़ से लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करेगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन जन-आशाओं के अनुरूप कार्य करेगा।

आपके अनुभव, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प से पार्टी छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।” अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और कार्यकर्ता-आधारित संरचना नए प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में और अधिक प्रभावी व संगठित रूप से कार्य करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भी नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उत्साह का माहौल है, जिन्हें जमीनी राजनीति और संगठनात्मक अनुभव का धनी माना जाता है।

See also  चौकी में घुसकर प्रभारी की बेदम पिटाई, मारता रहा लात-घूंसे से, फिर बोला शिकायत की तो मार दूंगा