अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

रांची पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ सफल, 100+ फरार अपराधी गिरफ्तार

 अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रांची पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बीते दो दिनों में जिलेभर में व्यापक अभियान चलाकर 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 220 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया। इसे रांची पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक माना जा रहा है। बता दें कि पुलिस की कई टीमें इन फरार बदमाशों की काफी समय से तलाश थी, लेकिन हर बार वह चकमा निकल जा रहे थे.

रांची पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दो दिनों में 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस व्यापक अभियान में 220 से ज्यादा लंबित वारंटों का भी निष्पादन किया गया।

झारखंड की रांची पुलिस इन दिनों फुल फॉर्म में नजर आ रही है. अपराधियों के खिलाफ महाअभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाते हुए पुलिस ने राजधानी और आसपास के इलाकों से एक ही रात में 100 से ज्यादा फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है. इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. बता दें कि पुलिस की कई टीमें इन फरार बदमाशों की काफी समय से तलाश थी, लेकिन हर बार वह चकमा निकल जा रहे थे.

पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 220 से अधिक लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया. बता दें कि अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस यह अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक बताई जा रही है. अपराध पर नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर नकेल कसने की विशेष रणनीति के तहत ही ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाकर ताबड़तोड़ करवाई की गई है.

जानकारी के अनुसार, रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रांची के सिटी एसपी, रांची के ग्रामीण एसपी और रांची के ट्रैफिक एसपी के नेतृत्व में शनिवार की रात ऑपरेशन प्रहार के तहत करवाई शुरू की है. इस दौरान पुलिस की बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने 100 से ज्यादा फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन सब पर कई संगीन धाराओं जैसे- हत्या,लूट, डकैती, अपहरण, फिरौती जैसे मामले दर्ज हैं.

See also  "दिल्ली कांग्रेस प्रमुख प्रचार के भूखे : BJP"

इससे पहले जून 2025 में भी रांची के तत्कालीन एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर, रांची पुलिस के द्वारा पुलिसकर्मियों की 60 टीम बनाकर विशेष अभियान चलाते हुए 121 अपराधियों को एक ही रात में छापामारी कर गिरफ्तार किया था.

रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और संगठित गिरोहों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।