अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

विजय को DMK की बड़ी सौगात! स्टालिन के बयान से तमिलनाडु की राजनीति में हलचल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर रस्साकसी का माहौल देखने को मिल रहा है। बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल करने में जुटे टीवीके प्रमुख विजय को रोकने के लिए द्रविड़ राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी द्रमुक और अन्नाद्रमुक के हाथ मिलाने के संकेत के बीच एमके स्टालिन ने कहा है कि वह 6 महीने तक कोई दखल नहीं देंगे। तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद भी डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने बड़ा दिल दिखाया है.

डीएमके अध्यक्ष ने कहा कि वे नई टीवीके सरकार को छह महीने तक परेशान नहीं करेंगे. स्टालिन राज्य में संवैधानिक संकट नहीं चाहते और उम्मीद करते हैं कि नई सरकार जनहित की योजनाएं जारी रखेगी.

टीवीके प्रमुख थलपति विजय को उनके धुर विरोधी और तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमके स्टालिन ने खुशखबरी देते हुए ऐलान किया कि वह छह महीने तक टीवीके सरकार को कोई चुनौती नहीं देंगे, क्योंकि वह संवैधानिक संकट नहीं चाहते. इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से टीवीके ने बहुमत का दावा किया था, जबकि एआईएडीएमके ने अपने विधायकों को पुडुचेरी शिफ्ट कर दिया है.

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि हम राज्य में संवैधानिक संकट नहीं चाहते, टीवीके राज्य में सरकार बनाए और मैं चाहता हूं कि नई सरकार को सभी कल्याणकारी योजनाओं को बिना रुके जारी रखना चाहिए.

डीएमके अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार ने 2021 के घोषणापत्र में पार्टी द्वारा किए गए 90% वादों को पूरा किया है। उन्होंने आगे कहा कि NEET को बंद करने जैसे कुछ वादे केंद्र सरकार के नियंत्रण के कारण पूरे नहीं किए जा सके।

See also  📰 छोटे शहरों के स्टार्टअप्स कैसे बदल रहे हैं भारत का भविष्य

उन्होंने कहा, “इस चुनाव में भी हमने केवल उन्हीं चीजों का वादा किया है जिन्हें हम पूरा कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि टीवीके अपने वादों को पूरा कर पाएगी (राशन कार्ड धारक परिवारों को हर साल छह मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने के वादे का जिक्र करते हुए)।”

डीएमके प्रमुख के इस बयान ने डीएमके और एआईएडीएमके के साथ आने की अटकलों पर भी विराम लग गया है. स्टालिन इसके इस बयान को थलपति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है, क्योंकि विजय हाल ही में सक्रिय राजनीति में आए हैं और TVK पार्टी के जरिए सत्ता की दौड़ में शामिल हुए हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्तारूढ़ डीएमके को सत्ता से बेदखल कर दिया. पहली बार चुनावी मैदान में उतरी विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि, सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है.