अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

प्रदेश प्रशासन राजनीति शिक्षा संपादकीय साहित्य

शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा का शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा उत्साहपूर्वक एवं भव्य स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के आगमन पर पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष श्री सचिन सिंघल, पार्षद श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्री मृत्युंजय दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री कांति लाल जैन, जिला संयोजक श्री अभिषेक अग्रवाल, सह-संयोजक श्री शरद चंद्र, सुश्री दीपिका सोनी, श्रीमती पद्मा शर्मा एवं श्री निलेश पांडेय, प्रचारक श्री स्वप्निल शर्मा एवं श्री आकाश पांडेय, मीडिया प्रभारी श्री बिमलेंद्र तिवारी, श्री प्रदीप जोशी, श्री चंद्रशेखर द्विवेदी एवं श्री अजय सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

VLM HR. SEC. ENGLISH SCHOOL के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का संदेश दिया तथा शिक्षकों ने भी इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इसके साथ ही ओम सोसायटी कॉलोनी के निवासी श्री अशोक साहू, श्री संजीव नायक, श्री प्रणव शर्मा एवं अन्य सभी कॉलोनीवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। सभी ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

See also  शस्त्र लाइसेंस निकाय चुनाव तक सस्पेंड

जय हिंद! 🇮🇳

वंदे मातरम्! 🇮🇳