अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

सावन की मस्ती, संस्कृति की छटा—भव्य ‘सावन शक्ति उत्सव’ में झूमीं बहनें

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर – 20/8/2026, आज एकात्म परिसर में भाजपा रायपुर जिला महिला मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य ‘सावन महोत्सव’ सम्पन्न हुआ।सावन शक्ति उत्सव महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ कृतिका जैन जी की अध्यक्षता में मनाया गया है।सावन के रंग में रंगी बहनों ने संस्कृति, पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति भी दी

कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों के माध्यम से पूरे परिसर को और उल्लासपूर्ण बना दिया। हमारी मातृशक्ति ही सनातन संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों की सच्ची संवाहक है।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की उसके बाद महिला मोर्चा की बहनों ने छत्तीसगढ़ी गीत और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक लोकधुनों पर झूमती बहनों ने कार्यक्रम का उत्साह दोगुना कर दिया।

सांसद श्री ब्रजमोहन अग्रवाल जी के सावन उत्सव के महत्व बारे में बताया-

उन्होंने कहा सावन उत्सव हमारी भारतीय संस्कृति में महिलाओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से है। सावन हमारी लोक अस्मिता और हमारी जड़ों का उत्सव है। आधुनिक विकास की तेज यात्रा के बीच अपनी संस्कृति, परंपरागत ज्ञान, लोककला और खानपान को सहेजकर रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बाबा भोलेना से प्रदेश की हर महिला, बहनों पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की

कार्यक्रम में सांसद श्री ब्रजमोहन अग्रवाल जी, श्री सुनील सोनी जी, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी, रायपुर महापौर श्रीमती मिनाल चौबे जी,भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी,प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती डॉ किरण बघेल ,भाजपा जिला महिला मोर्चा श्रीमती कृतिका जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, समेत बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।

See also  छत्तीसगढ़: आज बीजेपी ज्वॉइन करेंगे बड़े नेता